October 19, 2026

CM विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर खराब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा प्रभावित

0
IMG-20250811-WA0818.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सोमवार को उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। मुख्यमंत्री सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन उड़ान न भर पाने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से उतरना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, सीएम पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में बैठ चुके थे, लेकिन तकनीकी समस्या सामने आने पर 45 मिनट तक मेंटेनेंस का काम चला। इस दौरान सीएम वेटिंग रूम में इंतजार करते रहे। जब समस्या दूर नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना हुए। नए शेड्यूल के अनुसार, सीएम दोपहर 3 बजे सारंगढ़ पहुंचेंगे।



इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

पहले भी आ चुकी हैं तकनीकी दिक्कतें

यह पहला मौका नहीं है जब सीएम के दौरे में हेलीकॉप्टर की खराबी से बाधा आई हो।

21 जून 2025: जशपुर दौरे में हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आई थी।

16 अक्टूबर 2024: बस्तर दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर खराब हुआ, जिसके बाद झारखंड से नया हेलीकॉप्टर मंगाना पड़ा था।


फिलहाल हेलीकॉप्टर खराबी के कारणों पर सीएम सिक्योरिटी या जिम्मेदार अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed