October 19, 2026

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, तीन नकाबपोश बदमाश फरार

0
IMG-20250811-WA0800.jpg

रायपुर। राजधानी में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने लोगों को दहला दिया। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत की गई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी।

एक किलोमीटर तक पीछा कर दिया वारदात को अंजाम
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पर पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और अंदर घुसकर गले पर हथियार रख धमकी दी—”चुपचाप बैठे रहो, वरना जान से मार देंगे।” इसके बाद उनके पास रखे 15 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए।

बिना नंबर प्लेट वाली बाइक, ‘BOSS’ लिखा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। घटना के तुरंत बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी लोकेशन पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed