अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हॉफ योजना बंद किया
रायपुर । अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी समूह है। अडानी समूह द्वारा बनाये जा रहे सोलर पैनल की खपत निर्माण की तुलना में नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना के कारण बिजली के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं दिखा रहे थे। सोलर पैनल लगवाने का खर्च भी आम आदमी की क्षमता से अधिक है। डेढ़ से चार लाख रूपये तक लगाने के बाद सोलर पैनल के लाईफ की कोई गारंटी नहीं है। लगाने के पहले सब्सिडी देने का वादा तो किया जाता है लेकिन लगाने के बाद आम आदमी को सब्सिडी के लिए चक्कर काटना पड़ता है। सोलर पैनल के बाद भी कुछ न कुछ बिजली का बिल आता ही है। इन सबके कारण छत्तीसगढ़ में लोग सोलर पैनल नहीं लगवा रहे थे इसीलिए सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दिया ताकि बिजली महंगी हो जाए। आम आदमी विकल्प के रूप में अडानी का सोलर पैनल लगवा ले।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को केवल अडानी के आर्थिक हितों का चारागाह बनाना चाहती है। अडानी के सोलर पैनल को बिकवाने के लिए आम जनता से बैंक ऋण दिलवाने का दावा किया जा रहा है। मतलब सरकार चाहती है कि आम छत्तीसगढ़िया कर्जदार हो जाये और अडानी को भुगतान तत्काल हो जाये। कर्ज नहीं पटा पाने पर केवल सोलर पैनल ही नहीं घर भी नीलाम करने से नहीं चुकेगी ये सरकार, क्योंकि भाजपा की सरकारों ने लोन राईट ऑफ केवल अडानी, अंबानी और लाला रामदेव के लिये जाते है आम जनता के नहीं।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई दावा कर रहे है कि हम मुफ्त बिजली की ओर लोगों को ले जा रहे है यदि सरकार ईमानदार है तो सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल लगाकर सरकार दे ताकि लोग मुफ्त बिजली ले सके। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इन्हें अडानी को फायदा पहुंचाना है, जैसे उज्जवला योजना के जरिए अंबानी को फायदा पहुंचाया गया था लेकिन आज उज्जवला योजना दम तोड़ चुकी है। वैसा ही दो साल बाद पीएम सूर्यघर योजना का होगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
