October 19, 2026

रक्षा की डोर-कानून की ओर” : बिलासपुर यातायात पुलिस का अनोखा अभियान, 1000 से अधिक लोगों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

0
IMG-20250808-WA0058.jpg

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अनोखे और प्रेरणादायी कार्यक्रम “सुरक्षा का वादा” का आयोजन किया, जिसमें ऑटो चालकों समेत 1000 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चियों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के प्रति सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना और चालकों में जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई। विशेष थीम “रक्षा की डोर-कानून की ओर” के तहत शहरभर के 300 से अधिक ऑटो चालक, जिनमें महिला चालक भी शामिल रहीं, अपने वाहनों के साथ पहुंचे और सुरक्षा-संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे द्वारा स्वागत भाषण और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, वहीं एएसपी अर्चना झा ने ‘शियान चेतना’ अभियान की जानकारी दी। एसएसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित चालकों को मातृशक्ति के सम्मान और यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए कहा, “यह शहर आपका है, यहां की हर बहन, हर बच्चा आपका परिवार है। उनकी सुरक्षा में ही आपकी प्रतिष्ठा और नैतिक जिम्मेदारी है।”

इस दौरान ऑटो चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने, महिलाओं से सौम्य व्यवहार, जीपीएस, हेल्पलाइन नंबर, CCTV कैमरे लगाने जैसे कई बिंदुओं पर शपथ ली। विशेष रूप से यह भी संकल्प लिया गया कि रात्रिकालीन परिवहन के समय वे महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता लेंगे, अतिरिक्त किराया नहीं लेंगे और वाहन संचालन के सभी कानूनी दस्तावेजों को अपडेट रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘शियान चेतना’ अभियान के तहत सक्रिय चेतना मित्रों और वरिष्ठ नागरिकों को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर एएसपी राजेन्द्र जयसवाल, सीएसपी गगन कुमार (प्रशिक्षु IPS), CMD कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे, NSS प्रमुख मनोज सिन्हा और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

करीब 700 नागरिकों, छात्रों, ऑटो चालकों और सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम यातायात पुलिस की एक सकारात्मक और संवेदनशील पहल बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed