October 19, 2026

‘‘बने खाबो, बने रहिबो’’: खाद्य सामाग्रियों का नमूना जांच हेतु भेजा गया रायपुर

0
IMG_20250806_111041_883.jpg



मुंगेली । शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘बने खाबो, बने रहिबो’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के फूड एवं मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट्स और किराना दुकानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जाँच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा खाखा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित आनंद चाट भंडार आलू चाट, वैष्णव रेस्टोरेंट से सांभर, अमीर-गरीब हॉटल से पेड़ा एवं बादाम बर्फी, देवांगन हॉटल से लूज मगज लड्डू व बेसन लड्डू का नमूना संकलित किया गया। इसी तरह नगर पंचायत पथरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल द्वारा गुलाब स्वीट्स अमोरा से मोतीचूर लड्डू, नरेन्द्र डेली नीड्स अमोरा से काजू डायमंड बर्फी एवं मसूर पाक, दक्ष डेली नीड्स कुकुसदा से लाल रसगुल्ला और जय श्याम किराना कुकुसदा से नारियल लड्डू व बी.बी.आर. स्वीट्स का नमूना संकलित कर जांच हेतु कालीबाड़ी रायपुर स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed