October 19, 2026

बिलासपुर में “eSummons” ऐप के उपयोग हेतु प्रशिक्षण आयोजित, पुलिस व न्यायिक अधिकारियों ने साझा किए उपयोगी अनुभव

0
IMG-20250803-WA0786.jpg

बिलासपुर । जिले में न्यायिक प्रक्रिया को अधिक दक्ष, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 03 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन स्थित बिलासागुड़ी, बिलासपुर में eSummons मोबाइल ऐप और पोर्टल के उपयोग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी, कोर्ट मोहर्रिर, समन आरक्षक, थाना स्तर पर समन-वारंट कार्यरत कर्मचारी, तथा न्यायालयीन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर 7वें जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वेंसेस्लास टोप्पो ने ई-समन प्रणाली की प्रक्रिया, महत्व और प्रभावशीलता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-समन के माध्यम से समन तामील की प्रक्रिया न केवल त्वरित होती है बल्कि यह सटीक व प्रमाणिक सूचना के साथ न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता भी लाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक व तकनीकी दक्षता के लिए ऐसे प्रशिक्षण आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ई-समन, ई-साक्ष्य, ई-चालान जैसे डिजिटल माध्यमों के समावेश से पुलिसिंग आधुनिक बन रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल, अर्चना झा, रामगोपाल करियारे, डीएसपी रश्मित कौर चावला, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, व सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। न्यायालय की ओर से बृजेंद्र सिंह (असिस्टेंट प्रोग्रामर) एवं सूर्यकांत पांडेय (कंप्यूटर असिस्टेंट) भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि eSummons ऐप के प्रभावी उपयोग से summons/वॉरंट की तामील प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी, तेज़ और न्यायोचित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed