October 19, 2026

कोटा पुलिस की सख़्ती: कोरी डेम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 7 के खिलाफ केस दर्ज

0
IMG-20250804-WA0045.jpg

कोटा । थाना कोटा पुलिस द्वारा “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर नशे की हालत में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 03 अगस्त 2025 को सप्ताहांत के दौरान कोरी डेम (घोंघा जलाशय) क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में कोटा पुलिस ने शराब सेवन कर स्टंट करते हुए वाहन चलाने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया। वहीं 02 अन्य व्यक्तियों से 2000 रुपये की चालानी कार्रवाई भी की गई।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भी कोरी डेम क्षेत्र में इसी प्रकार की गतिविधियों में लिप्त 16 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कोटा थाना अंतर्गत आने वाले पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस की विशेष निगरानी बनी हुई है ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed