चेतना- छात्र जागरूकता अभियान” के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई सीख
बिलासपुर । यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना- छात्र जागरूकता अभियान” के अंतर्गत सरदार संतोष सिंह मेमोरियल स्कूल, सिरगिट्टी में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे और विद्यालय संचालक चरणजीत सिंह खनूजा ने किया। अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों ने तिलक, पुष्पवर्षा और आरती के साथ किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
छात्रों को सौंपा यातायात मित्र का दायित्व
इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात मित्र बनाया गया। उन्हें समाज में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया गया।
एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने परिजनों को सहजता से नियमों का पालन करवाने में प्रभावशाली भूमिका निभा सकते हैं। वे तकनीकी रूप से सक्षम हैं और हर नवीन जानकारी को शीघ्र अपनाने में सक्षम होते हैं।
विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान और संवाद
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, मोबाइल की लत, सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरणीय चेतना पर व्याख्यान दिए गए। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शपथ ग्रहण और आभार
समापन अवसर पर मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे ने सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और गणमान्यजनों का आभार प्रकट किया गया।
उपस्थित प्रमुख जन
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, विद्यालय संचालक चरणजीत सिंह खनूजा, लायंस क्लब जिला अध्यक्ष प्रो. हर्ष पाण्डेय, राजेश दुबे, अरुण शुक्ला, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य इत्तेफाक फाखरी, असीतपाल सिंह जुनेजा, मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडेय, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक हरवंश पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
