October 19, 2026

“ऑपरेशन बाज” की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, 6.3 लीटर देशी शराब व बाइक जब्त

0
IMG-20250731-WA0479.jpg

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नागोपहरी खदान के पास घेराबंदी कर आरोपी लल्लू उर्फ सनंदन डहरिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम भीमपुरी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा को पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक बैग में रखी 35 नग देशी शराब (कुल 6.300 बल्क लीटर) तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG 28 Q 5699 को मौके पर जब्त किया गया। जब्त शराब की कीमत लगभग ₹2800 और मोटरसाइकिल की कीमत ₹50,000 आँकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 39/2025 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि उमेद गोयल, आरक्षक अतुल कृष्ण, जितेंद्र खांडेकर और बुंदेल पटेल की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed