October 19, 2026

सरगांव में दर्दनाक हादसा: वाहन की चपेट में आने से 15 गौवंशों की मौत, 3 घायल

0
IMG-20250731-WA0502.jpg

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, घायलों का उपचार जारी, यातायात बहाल

मुंगेली। विकासखण्ड पथरिया के अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सरगांव के पास ग्राम किरना स्थित बाजार चौक में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे में 15 गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, एसडीएम पथरिया अजय कुमार शतरंज, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी समेत प्रशासनिक एवं तकनीकी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। घायल पशुओं को तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की निगरानी में भेजा गया, वहीं मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कर सरगांव के पास निर्धारित स्थल पर दफनाया गया।

प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सड़क को शीघ्र साफ कर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई। प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने इस गंभीर घटना को लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed