October 20, 2026

सीपत पुलिस की कार्रवाई: मटियारी में अवैध गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

0
IMG-20250728-WA0714.jpg

सीपत | जिला बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटियारी में अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद कर उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है मामला?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27 जुलाई 2025 को थाना सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मटियारी में एक महिला नव-निर्माण ढाबा के पास गांजा बिक्री के लिए रखी हुई है।

तत्काल रेड और बरामदगी: थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर मौके पर रेड डाली गई, जहाँ सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिकारी मोहल्ला, मटियारी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

पुलिस ने उसके पास से काले रंग के पीठू बैग में रखे 2 किलो मादक पदार्थ (गांजा), जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 आँकी गई, बरामद किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच टीम की भूमिका सराहनीय: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, एवं दीपक साहू का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की अपील:  “नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान दें। यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed