पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में एक ही रात चार घरों में सेंधमारी, दो घरों से लाखों की चोरी सीसीटीवी में चोर कैद, पुलिस ने जांच शुरू की – एसपी मौके पर पहुंचे
मुंगेली – शहर के पॉश इलाके पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में बीती रात सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। एक ही रात में कॉलोनी के चार मकानों के ताले तोड़े गए, जिन घरो के ताले टुटे है उसमें जिले की एक सिविल जज का घर भी शामिल है। अज्ञात चोरों द्वारा रजिस्ट्री कराने के लिए रखे पैसो पर भी हाथ साफ कर दी ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय सभी मकान उस वक्त खाली थे। जिन मकानों में चोरी हुई उनमें अनुपमा दोहरे, सुरेश पाण्डेय, श्वेता ठाकुर (जो कि जज हैं) और आयुष राम के घर शामिल हैं। सबसे बड़ी वारदात आयुष राम के घर में हुई, जहां से लगभग करीब 25 लाख रुपये चोरी हो गए। यह रकम जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि आयुष राम की पत्नी नर्स हैं और वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थीं। सी सी टीवी फुटेज में साफ़ दिखा कि दो चोर रात के समय कॉलोनी में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और अलग-अलग टीमें बनाकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सी सी टीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अहम सवाल – नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में घुमंतु लोगो के संख्षा इजाफा देखा जा रहा है। कबाडी अन्य प्रदेशो से आये फेरी वाले संतो का चोला पहने साघू, सहित पागलो की संख्या में आये दिन देखी जाती है। जो घुम घुम कर समान बेचते है या भिक्क्षा वृत्ती कर अपना अपना जीवन जीते है। वही पुलिस द्वारा बार बार किराये से अपना मकान देने के पहले पुरी जानकारी लेने के लिए हिदायत दी जाती रही है। कितुं कहा तक इस दिशा में सार्थक पहल हुई है। यह देखने वाली बात है ?
वर्जन –
इस पुरे मामले पर एडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिक्षक भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता दे लेते हुए जांच के आदेश दियें । पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जा कर छानबीन की जा रही है। जिन घरो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वो ज्यादातर बाहर गये हुई थे। घर मालिको के आने के उपरांत विस्तृत जानकारी मिल पायेगी ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
