October 20, 2026

बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 बाइक जब्त, 17 चालान
रिवर व्यू क्षेत्र में तीन घंटे चला सघन चेकिंग अभियान

0
IMG-20250727-WA1053.jpg

बिलासपुर। बिना नंबर प्लेट व फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार की शाम एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना सिविल लाइन अंतर्गत रिवर व्यू क्षेत्र में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने क्षेत्र की दोनों दिशाओं से घेराबंदी कर कुल 5 दोपहिया वाहनों को बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत जप्त किया। वहीं 17 अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार जप्त किए गए वाहन बिना नंबर प्लेट के संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए थे। इन पर कोई पहचान चिन्ह अंकित नहीं था, जिससे इनके आपराधिक उपयोग की आशंका व्यक्त की गई है। जप्त वाहनों की पहचान व वैधता की जांच की जा रही है।

इसी के साथ 17 वाहन चालक ऐसे भी पाए गए, जिनके वाहनों पर नंबर प्लेट या तो गायब थी या फिर अनियमित ढंग से लगाई गई थी, जो मोटर व्हीकल अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने इन्हें भी नहीं बख्शते हुए मौके पर ही चालान किया।

Zero Tolerance नीति पर पुलिस का जोर

बिलासपुर पुलिस ने इस अभियान के जरिए दो टूक संदेश दिया है कि अब बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों पर ‘Zero Tolerance’ नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में दंडात्मक के साथ-साथ न्यायिक कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में आपराधिक गतिविधियों में बिना नंबर प्लेट के वाहनों के उपयोग की शिकायतें बढ़ी हैं, जिससे ऐसी गाड़ियों की सघन निगरानी की जा रही है।

आम जनता के लिए चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन पर मानक, स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं। यदि कोई व्यक्ति चालान से बचने या पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट हटाता है, फर्जी नंबर का उपयोग करता है या उसमें छेड़छाड़ करता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed