October 19, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल
चकरभाठा पुलिस की तत्परता से आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
IMG-20250727-WA0817.jpg

बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान घनश्याम यादव (32 वर्ष) पिता अर्जुन यादव, निवासी ग्राम छतौना, आवासपारा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की स्कूल टीचर के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट करते हुए डराया-धमकाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए अपराध क्रमांक के तहत धारा 64(2)(M), 351(2) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4 और 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सउनि राधेलाल ध्रुवे, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर और आरक्षक गोवर्धन शर्मा शामिल थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी घनश्याम यादव की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed