October 19, 2026

अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20250727-WA0905.jpg

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करते आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                                                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस प्राप्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ,  साक्षीगण के घटनास्थल पोटिया चैक दुर्ग , शिव मंदिर गार्डन के पास मामले के आरोपी को मुखबिर की निशादेही पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुये मौके पर पकड़ा गया तथा वैधानिक कार्यवाही किया गया है।आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा शुद्ध वजन 1.100 किलोग्राम कीमती 5500 रूपये , गांजा बिक्री रकम 500 रूपये एवं 01 नग विवों कंपनी का मोबाईल कीमती 15000 रूपये जुमला कीमती 21000 रूपये को पुलिस ने जप्त किया। जप्त नशीला मादक द्रव्य पदार्थ गांजा चिन्हांकित कर शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इसी तरह से अवैध नाशक के परिवहन एवं बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी –

शेष नारायण वर्मा उर्फ जुगनु पिता स्व० गोवर्धन वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी – वार्ड 54 , पोटियाकला आबादीपारा दुर्ग , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed