October 19, 2026

“दिल्ली में पप्पू, छत्तीसगढ़ में बिट्टू — कांग्रेस की राजनीति परिवार तक सीमित” : विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज

0
Screenshot_20250726_142911.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय गर्माहट आ गई जब कांग्रेस नेता सचिन पायलट के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। अब कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद तक सिमट कर रह गई है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने जिन मज़दूरों को रोज़गार देने के नाम पर बुलाया था, उन मज़दूरों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। कई मज़दूर खुलेआम इसका विरोध कर चुके हैं, मगर कांग्रेस नेतृत्व ने इसे अनसुना कर दिया।”

मिश्रा ने कहा कि यदि सचिन पायलट को वाकई में मजदूरों की चिंता है, तो वे सामने आकर उन सभी मजदूरों का भुगतान करवाएं, जिनकी मेहनत का अब तक मोल नहीं मिला।

विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाज़ी और गर्मा सकती है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed