“पहल” अभियान के अंतर्गत हाईवा संचालकों की बैठक आयोजित
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुंगेली पुलिस की पहल
मुंगेली | जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर “पहल कार्यक्रम” के अंतर्गत हाईवा मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन दिनांक 23 जुलाई 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में किया गया।
बैठक में यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू, यातायात प्रभारी यशवंत सिंह, जिला परिवहन कार्यालय से रवि कश्यप सहित जिले के प्रमुख ट्रांसपोर्ट संचालक व हाईवा मालिक उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश:
1. सभी चालक यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।
2. केवल लायसेंसधारी ड्राइवरों से ही वाहन संचालित कराएं।
3. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धीमी गति से वाहन चलाएं।
4. नशा करने वाले चालकों को कार्य से पृथक रखें।
5. तेज रफ्तार में हाईवा न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
ट्रांसपोर्ट संचालकों द्वारा दिए गए सुझाव: चालकों की एल्कोमीटर से नियमित जांच की जाए।
तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो।
लायसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाए।
चालकों की समझाइश बैठकें समय-समय पर की जाएं। : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के पदभार ग्रहण के बाद से जिले में यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। चाहे वह सरगांव ब्लैक स्पॉट का सुधार हो या लोरमी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस लगातार दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयासरत है।
“पहल कार्यक्रम” के अंतर्गत स्कूलों में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे भविष्य में सतर्क नागरिक तैयार किए जा सकें।
बैठक में उपस्थित प्रमुख ट्रांसपोर्टर : ओंकार सिंह ठाकुर (अध्यक्ष), रवि गुप्ता (उपाध्यक्ष), महावीर जैन, भवानी साहू, जशवंत सिंह परिहार, राकेश डाहिरे, वैभव राजपूत, सुभाष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य ट्रांसपोर्ट संचालक उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
