October 20, 2026

मां की हत्या और पिता पर जानलेवा हमला करने वाला बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार

0
IMG-20250724-WA1006.jpg

मुंगेली। घरेलू विवाद के चलते मां की हत्या और पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बेटे को फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह बड़ी सफलता मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में हासिल हुई है।
घटना 23 जुलाई की है, जब ग्राम सारंगपुर निवासी रमेश कोशले ने थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई दिनेश कोशले ने अपनी मां देवकी बाई की सिर पर लकड़ी के बट्टे से वार कर हत्या कर दी, और पिता समारू कोशले पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 21/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच उपरांत आरोपी दिनेश कोशले के विरुद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 38/2025 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी दिनेश कोशले (उम्र 34 वर्ष) ने पारिवारिक विवाद के चलते क्रोध में आकर मां की हत्या करना और पिता पर हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी और लकड़ी का बट्टा जब्त कर आरोपी को 24 जुलाई को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक पारखराम साहू, सहायक उप निरीक्षक विजय बंजार और उमेद गोयल, प्रआर. मनोज साहू, मआर. तारन मिरे, आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी व जलेश्वर कश्यप की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed