एसपी विजय पाण्डेय के निर्देशन में हुआ त्वरित रिस्पॉन्स टीम का गठन
जांजगीर चाम्पा – जिले में आपराधिक घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये अपराधों की रोकथाम एवं घटनास्थल में अविलम्ब पहुंचकर त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। यह टीम सीएसपी जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में आपराधिक व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुये उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करेगी। यह टीम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी और पुलिस विभाग की तत्परता को और अधिक प्रभावी भी बनायेगी। इसके अलावा यह टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति अपराध या संकट की घड़ी में तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगी
टीम की विशेषतायें –
प्रशिक्षित पुलिसकर्मी एवं अधिकारी जिनको विशेष परिस्थितियों में कार्य करने का प्रशिक्षण प्राप्त है। अत्याधुनिक संचार साधनों और उपकरणों से सुसज्जित वाहन। चौबीसों घंटे डयूटी पर तैनात कर्मी जो तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाही करेंगे। भीड़ नियंत्रण , आपदा प्रबंधन , असामाजिक गतिविधियों की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया आदि में विशेषज्ञता।
टीम का उद्देश्य –
नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना , अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करना , किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपदा पर तुरंत नियंत्रण प्राप्त करना , अपराधिक घटना होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करना , बैंक / सराफा दुकान के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखना , हॉट – बाजार , भीड़भाड़ वाले जगहों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखना और अवैध शराब विक्री करने वालों एवं जुआ / सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करना।
जांजगीर पुलिस की अपील
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम के मोबाईल नंबर 94791-93199 से संपर्क करें , आपकी हर सूचना पर रिस्पॉन्स टीम पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाही सुनिश्चित की जायेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
