October 20, 2026

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई: चुचुहियापारा में अवैध शराब व्यापार और असामाजिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा

0
IMG-20250723-WA0853.jpg

बिलासपुर। चुचुहियापारा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. राम कुर्रे पिता हीरा कुर्रे


2. संजय लाल पिता सेवा लाल


3. बृजेश मिरी पिता अनजान मिरी


4. मूलचंद वर्मा पिता कुबेर वर्मा


5. अमर साहू उर्फ पप्पू घोड़ी, निवासी नयापारा, सिरगिट्टी



मामले का विवरण: थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर, चुचुहियापारा में अवैध शराब व्यापार और असामाजिक गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिरगिट्टी पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की।

पुलिस ने मुखबिरों की सूचना एवं स्थानीय नागरिकों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed