सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई: धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने चाकू लहराकर आम लोगों को डराने और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपी से धारदार चाकू बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
👉 दुर्गेश सूर्यवंशी, पिता – दुर्योधन सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष
👉 पता – शिव मंदिर के पास, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामला दर्ज:
अप.क्र. 1002/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज
घटना का विवरण:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 23 जुलाई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा क्षेत्र में एक युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को धमका रहा है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दुर्गेश सूर्यवंशी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस का संदेश स्पष्ट है — शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
