October 19, 2026

मुंगेली : गलत साइड से आ रही हाइवा की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, गिद्धा बायपास पर फिर हुआ हादसा

0
IMG_20250723_202133.jpg

मुंगेली | जिले के गिद्धा बायपास में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृत युवक की पहचान अजय ठाकुर, निवासी रोहरा, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजय ठाकुर अपनी बाइक से बिलासपुर से लौट रहे थे, तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही हाइवा (क्रमांक CG 04 PR 9609) ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, मौके पर ही तोड़ा दम : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और वह पूरी तरह से गलत साइड में चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय ठाकुर को संभलने का मौका भी नहीं मिला। सिर में  गंभीर चोट के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से फरार हुआ हाइवा चालक : हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर  जरहागांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुंगेली भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed