October 20, 2026

खेड़ा गांव में कुएं की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत, मिथेन गैस रिसाव बना जानलेवा

0
Screenshot_20250723_170331.jpg

मुंगेली। जिले के खेड़ा गांव में कुएं की सफाई के दौरान मिथेन गैस के रिसाव से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश निषाद (50 वर्ष) और पुरुषोत्तम निषाद (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह हादसा उस समय हुआ जब पुरुषोत्तम निषाद मोटर पंप के फुटबॉल में फंसे कचरे को हटाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन भीतर जमा मिथेन गैस के चलते उनका दम घुट गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

उन्हें बचाने के लिए चाचा दिनेश निषाद भी बिना किसी सुरक्षा के कुएं में उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे।


शव निकाले गए प्रशासन की मौजूदगी में : घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए।

कलेक्टर कुंदन कुमार सिंह और एसपी भोजराम पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से बिना सुरक्षा कुएं या टैंक में न उतरने की अपील की।

कलेक्टर की अपील और निर्देश: सुरक्षा उपायों के बिना कुएं या गड्ढों में न उतरें। पुराने कुओं को चिन्हित कर उन्हें खतरे का टैग दिया जाए। गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed