October 19, 2026

फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर मेडिकल दुकान से ठगी, युवक गिरफ्तार

0
IMG-20250722-WA0954.jpg

बिलासपुर/सरकंडा। सरकंडा थाना पुलिस ने फर्जी UPI पेमेंट मैसेज दिखाकर मेडिकल दुकान से सामान ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मोबाइल में फर्जी ऐप का इस्तेमाल कर दुकानदार को 1700 रुपये का चूना लगाया था।

मामले में प्रार्थी चंद्रकांत साहू, निवासी राधाविहार नहर रोड, मोपका, ने 21 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात युवक उनकी मेडिकल दुकान से वेट मशीन और शुगर स्ट्रीप की खरीदारी कर UPI पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाया। कुछ देर बाद खाते की जांच करने पर पता चला कि राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

थाना सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 997/2025 धारा 318(4) बीएनएस, 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तन्मय देवांगन (उम्र 25 वर्ष), निवासी सूर्या विहार, सरकंडा के रूप में हुई।

आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पैसे की तंगी के कारण मोबाइल में फर्जी प्रैंक ऐप डाउनलोड कर फर्जी पेमेंट मैसेज बनाता था और लोगों को ठगता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विवो वन प्लस-9 मोबाइल जब्त किया है।

इस कार्रवाई में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे, विवेचना दल एवं साइबर टीम की सक्रिय भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed