October 19, 2026

झटका तार से युवक की मौत, आरोपी किसान गिरफ्तार

0
IMG-20250722-WA0684.jpg

पचपेड़ी (बिलासपुर)। थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में लगे झटका तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खेत मालिक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पंकज कुमार जगत की मृत्यु झटका तार के करंट लगने से हो गई थी। इस मामले में थाना पचपेड़ी में मर्ग क्रमांक 21/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। जांच के आधार पर आरोपी प्यारे मोहन यादव (उम्र 40 वर्ष), निवासी कोकड़ी, थाना पचपेड़ी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 177/2025 धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) का मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 22 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार, सउनि ओंकार बंजारे, प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे, तथा आरक्षक ज्ञान भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed