October 19, 2026

अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध लंबित प्रकरणों की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

0
IMG-20250716-WA0792.jpg

सरगुजा – अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध लंबित दर्ज प्रकरणों के संबंध में आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भापुसे.) द्वारा रेंज स्तरीय नोडल अधिकारियों का बैठक आयोजित कर प्रकरण वार विस्तृत समीक्षा किया गया। चिटफण्ड के प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी एवं डायरेक्टरों को गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रेंज स्तरीय चिटफण्ड प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुख्य आरोपी/डायरेक्टर छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के होना पाये जाने पर उनकी यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु आईजी झा ने निर्देश दिये कि जिला स्तर पर टीम गठित कर मुख्य आरोपी/डायरेक्टर तथा इसमें संलिप्त लोगों को सलाखों के अंदर किये जाने का अथक प्रयास करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अनियमित कंपनियों/ चिटफण्ड जैसे प्रकरणों में जिला दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर छत्तीसगढ़ राज्य के और राज्य के बाहर की चिन्हांकित संपत्तियों के संबंध में जिला दंडाधिकारी से आदेश , माननीय न्यायालय से अंतरिम आदेश पारित कराकर कार्यवाही करते हुये संपत्तियों को कुर्की कर शासन की मंशानुरूप निवेशकों की राशि वापस दिलाने में सक्रियता से कार्य कर लंबित प्रकरणों की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी प्रकार गौव तस्करी करने वालों के खिलाफ  इंड टू इंड तक तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तथा इसमें प्रयुक्त किये गये जप्त वाहनों का राजसात की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा ने आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने हेतु मीटिंग के दौरान सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जिला इकाई अंतर्गत समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में नशे का सेवन कर वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर एमव्ही एक्ट एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जावे तथा कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देवें। साथ ही उन्होंने कहा कि बाइक पर तीन सवारी , स्टंटबाजी करने वालों एवं अमानक साइलेंसर लगे दो पहिये वाहन तथा शराब सेवन कर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करें तथा परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्यवाही की जावे। समीक्षा बैठक के दौरान जिले के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर संतोष कुमार महतो , अतिरित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीप त्रिपाठी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया पंकज पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी , उप पुलिस अधीक्षक सरगुजा कुमारी चंद्राकर एवं कार्यालय के रीडर उप निरीक्षक रेशम लाल साहू , संजय एक्का उपस्तिथि रहें व एमसीबी जिले से एसडीओपी मनेंद्रगढ़ , सीएसपी चिरमिरी बीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed