October 20, 2026

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250715-WA0849.jpg

बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्तियों की ताश और नकद 2650 रुपये जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कतियापारा स्थित पीपल पेड़ के नीचे स्ट्रीट लाइट के पास की गई, जहां आरोपी रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अखबर खान, उम्र 33, निवासी मधुबन रोड
2. दीपक कुशवाहा, उम्र 26, निवासी मधुबन रोड शिखा वाटिका
3. अतर सिंह कुशवाहा, उम्र 27, निवासी दुर्गा बाड़ा
4. दिनू भोई, उम्र 38, निवासी साईं मंदिर के पास, कतियापारा
5. दिलीप निर्मलकर, उम्र 47, निवासी साईं मंदिर के पास

इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 362/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम का योगदान: इस सफल कार्यवाही में सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक अमित सिंह, राधा रमण पटेल, रत्नाकर सिंह एवं उपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed