October 20, 2026

पचपेड़ी में पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, 27 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

0
IMG-20250715-WA0420.jpg

बिलासपुर । पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 27 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा” व “प्रहार अभियान” के तहत जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की।

ग्राम सोन में छापा, आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सोन निवासी श्रीराम गोंड पिता बाबूलाल गोंड (उम्र 53 वर्ष) के ठिकाने पर छापा मारा। मौके पर 27 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

न्यायालय में किया गया पेश

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी श्रीराम गोंड को दिनांक 15 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे आगे की न्यायिक प्रक्रिया हेतु भेजा गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रवण कुमार, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक गजपाल जांगड़े, आरक्षक अरुण, आरक्षक विद्यासागर खटकर, आरक्षक प्रशांत महिलागे, एवं महिला आरक्षक यशोदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed