October 20, 2026

❝गनियारी में अवैध शराब बिक्री पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार❞

0
IMG-20250714-WA0690.jpg

52 लीटर महुआ शराब और गैस सिलेंडर, मिट्टी के बर्तन सहित सामग्री जप्त, “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत कार्रवाई

बिलासपुर।  कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ला में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला सोनिया वर्मा और एक युवक प्रियांशु वर्मा शामिल है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 52 लीटर महुआ शराब, 2 गैस सिलेंडर और मिट्टी के शराब बनाने वाले बर्तन जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत ₹10,400 आँकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 13 जुलाई की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि गनियारी के वर्मा मोहल्ला में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा की पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही की।

घर में छिपाकर रखी थी शराब

रेड के दौरान सोनिया वर्मा (उम्र 40) के घर से 22 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब, 1 गैस सिलेंडर, 3 गंज और मिट्टी के शराब बनाने वाले बर्तन बरामद किए गए। वहीं प्रियांशु वर्मा (उम्र 18 वर्ष 9 माह) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब, 1 गैस सिलेंडर और मिट्टी के बर्तन जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 712/25 और 713/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, सनत पटेल, रविंद्र मिश्रा, घनश्याम आडिल, आरक्षक नंद झरोखा सुमन, रवि राजपूत, जलेश्वर साहू, प्रफुल्ल यादव, एवं महिला आरक्षक दीपिका लोनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed