October 19, 2026

“पहल” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने लगाए 200 से अधिक पौधे, नक्षत्रों के नाम पर रोपे गए विशेष वृक्ष

0
IMG-20250714-WA0329.jpg

मुंगेली | पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में मुंगेली जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की गई। रक्षित केंद्र मुंगेली में रविवार को “पहल” अभियान के अंतर्गत नक्षत्रों के नाम पर 27 विशिष्ट पौधों सहित कुल 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल, कोटवारों, पुलिस परिवारों एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने पौधों की उपयोगिता, पर्यावरणीय संतुलन, जलवायु सुधार, जैव विविधता और सतत जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

🌱 27 नक्षत्र – 27 पौधे: एक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

इस वृक्षारोपण अभियान को विशेष बनाते हुए प्रत्येक नक्षत्र के अनुरूप एक-एक पौधा लगाया गया। इनमें प्रमुख रूप से पीपल, बरगद, आम, नीम, बेल, जामुन, बांस, शीशम, अर्जुन, पलाश, रीठा, महुआ आदि शामिल थे। प्रत्येक पौधे को नक्षत्रों से जोड़कर उसकी पारंपरिक और औषधीय महत्ता भी बताई गई।

👨‍👩‍👧‍👦 पुलिस परिवार की सहभागिता, खेलकूद से बच्चों में उत्साह

वृक्षारोपण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया और खेलों के महत्व पर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं और बच्चों के जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं।

👮‍♂️ कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति

इस आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक नरगिस क्रिस्ट तिग्गा, जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, कोटवार और पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed