चेतना भवन में यातायात पुलिस ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया उपचार
बिलासपुर। यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा 13 जुलाई 2025 को चेतना भवन, रक्षित केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का निशुल्क परामर्श, उपचार और दवा वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुंबई और नगर से आए वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञों की टीम ने मानव सेवा का परिचय देते हुए त्वचा, एलर्जी, संक्रमण समेत अन्य व्याधियों का सूक्ष्मता से उपचार किया। IADVL छत्तीसगढ़ शाखा के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि “चिकित्सा सेवा भी पुलिस सेवा की तरह एक मानवीय दायित्व है। जो चिकित्सक अपनी सेवाएं पुलिसकर्मियों के लिए निःशुल्क दे रहे हैं, वे समाज के सच्चे सेवक हैं।” उन्होंने IADVL और मेडिकल प्रतिनिधियों का आभार भी जताया।
एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि पुलिस कर्मियों की अनियमित दिनचर्या के कारण कई बार उन्हें शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है, ऐसे शिविर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का सरल माध्यम बनते हैं।
🩺 शामिल विशेषज्ञ डॉक्टर:
- डॉ. दीपक सरकार
- डॉ. जे.पी. स्वैन
- डॉ. संतोष अग्रवाल
- डॉ. कल्पना लूथरा
- डॉ. अदिति बंसल दुबे
- डॉ. भव्या स्वर्णकार
- डॉ. मंजीत गुप्ता
- डॉ. संगीता सिंह
- डॉ. शिल्पी लकड़ा
- डॉ. डेनिस हेनरी
- डॉ. पारुल जेमनानी
- मार्गदर्शक: डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. डेविड हेनरी
- IADVL अध्यक्ष: डॉ. अजय पांडे
- सचिव: डॉ. डेनियल हेनरी
चेतना भवन न सिर्फ पुलिसकर्मियों के लिए, बल्कि सामाजिक और जनहित के आयोजनों के लिए भी एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस मौके पर सभी डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
