October 19, 2026

जहां वर्षों थी प्यास… अब गांवों में बह रहा है स्वच्छ जल

0
IMG-20250709-WA0744.jpg

अचानकमार के सुदूर वनांचल में कलेक्टर और एसपी ने खुद पिया बोर का पानी

मुंगेली । अचानकमार के दुर्गम वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए अब स्वच्छ पेयजल कोई सपना नहीं रहा। जिला प्रशासन की पहल से जल जीवन मिशन के अंतर्गत बोर खनन कर गांव-गांव में पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया गया है।



इसी क्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अचानकमार क्षेत्र के सुदूर गांव बम्हनी पहुँचे, जहाँ उन्होंने खुद बोरिंग से निकले पानी को पिया और उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। यह दृश्य न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि विकास अब जंगलों की गहराई तक पहुंच चुका है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया, पहले उन्हें पानी के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही शुद्ध पानी मिलने से जीवन आसान हो गया है। यह पहल गांव-गरीब की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देने की दिशा में प्रशासन का सशक्त कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed