October 19, 2026

पेट्रोल पंपों में शुरू होंगे प्रदूषण जांच केन्द्र, 56 स्थानों पर योजना तैयार परिवहन विभाग और तेल कंपनियों की बैठक में बनी कार्ययोजना

0
IMG-20250711-WA0882.jpg

रायपुर । राज्य में वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जल्द ही प्रदेश के 56 पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र (PUC सेंटर) स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए तेल कंपनियों और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश (भाप्रसे) ने की। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर (भापुसे) भी उपस्थित रहे। बैठक में तेल कंपनियों ने अब तक की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

➡️ एचपीसीएल ने बताया कि रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के पास उनके पंप में सेंटर चालू हो चुका है और 50 नए आउटलेट्स पर सेंटर खोलने की योजना है।
➡️ जियो पेट्रोलियम ने रायपुर और धमतरी में सेंटर शुरू कर इस तिमाही में 6 और पीयूसी केंद्र खोलने की घोषणा की।
➡️ इंडियन ऑयल ने रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित जय-जवान पेट्रोल पंप में सेंटर प्रारंभ कर दिया है।

परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि इन पीयूसी केन्द्रों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे वाहन चालक समय पर जांच करवा सकें और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।

बैठक में उप परिवहन आयुक्त मनोज कुमार ध्रुव, एआरटीओ युगेश्वरी वर्मा, इंडियन ऑयल से विशाल राणा, एचपीसीएल से राकेश जोशी एवं नितिन श्रीवास्तव, तथा जियो पेट्रोलियम से शिखर श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed