बरेला में जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन – पुल निर्माण, सड़क मरम्मत, बिजली कटौती व खाद संकट को लेकर उठी आवाज
तखतपुर/ 11 जुलाई 2025 बरेला स्थित मनियारी नदी पुल स्थल पर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आंदोलन लंबे समय से उपेक्षित ग्रामीण समस्याओं को लेकर किया गया है।
धरने में मुख्य माँगें थीं –
🔹 मनियारी नदी पर स्थायी पुल का निर्माण,
🔹 तखतपुर-बरेला मार्ग की जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत,
🔹 ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर रोक,
🔹 किसानों को समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर प्रशासन को चेताया कि यदि समस्याओं की जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि बरसात के दिनों में पुल और सड़क की जर्जर हालत के कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं और आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं, किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, और बार-बार बिजली की कटौती ने ग्रामीण जीवन को प्रभावित कर दिया है।
अंत में, ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की –
“चलो बरेला – माँगों की आवाज़ बुलंद करो!”
यह आंदोलन जनहित, अधिकार और सुरक्षा की माँग को लेकर था।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
