October 20, 2026

जरहाभाठा में धारदार हथियार लहराकर फैला रहे थे दहशत, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा

0
IMG-20250709-WA0996.jpg

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों को दबोचकर उनके पास से धारदार हथियार जब्त किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 जुलाई 2025 को शाम के समय पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि जरहाभाठा स्थित जैतखाम के पास दो युवक हाथ में धारदार हथियार लहराकर मोहल्ले में दहशत फैला रहे हैं। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. विकास टंडन उर्फ विक्की (उम्र 18 वर्ष 6 माह), निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा


2. साहिल बघेल उर्फ लुटु (उम्र 18 वर्ष 6 माह), निवासी जैतखाम के पास, मिनीबस्ती जरहाभाठा



पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किया:

एक लोहे का धारदार चाकू

एक लोहे का धारदार भुजाली


पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 781/2025 एवं 782/2025, धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और आम लोगों में भय का वातावरण पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed