October 19, 2026

“35 लाख की गबन करने वाला आरोपी अमन शुक्ला गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई”

0
IMG-20250708-WA0650.jpg


बिलासपुर |मिनाक्षी ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान से ₹35 लाख की वसूली रकम गबन करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमन शुक्ला, पिता सतीश शुक्ला, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदर्श कॉलोनी, सिरगिट्टी, अक्टूबर 2023 से संस्थान में नियुक्त था। उसे सीमेंट बिक्री के एवज में दुकानों से वसूली की गई रकम फर्म में जमा करनी थी।

जनवरी 2025 में जब संस्थान के मालिक और अकाउंटेंट द्वारा हिसाब-किताब का मिलान किया गया तो पाया गया कि अमन शुक्ला ने लगातार 6 महीनों तक कुल ₹35 लाख की राशि अपने निजी स्वार्थ में खर्च कर गबन कर ली है।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अप.क्र. 326/25 धारा 316(2), 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, उनि चंदन सिंह मरकाम, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत एवं नवल पैकरा की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखें ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed