October 20, 2026

“सड़क सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस द्वारा गौवंशों को रेडियम पट्टिका लगाई जा रही”

0
IMG-20250708-WA0578.jpg

बिलासपुर । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और गौवंश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार एक प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को रेडियम पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं।

यह रेडियम पट्टिकाएं रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशियों की उपस्थिति का संकेत देती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाती है।

पुलिस विभाग द्वारा उन स्थानों की पहचान की जा रही है जहां मवेशियों की संख्या अधिक है। चिन्हांकित स्थलों की जानकारी संबंधित विभाग को भेजी जा रही है ताकि इन मवेशियों का पुनर्वास एवं सुरक्षित स्थानों पर प्रतिस्थापन किया जा सके।

> “हमारा उद्देश्य केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना ही नहीं, बल्कि निरीह जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। आमजन से अनुरोध है कि मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें।” – यातायात पुलिस विभाग



सभी नागरिकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करें।
सावधानी ही सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed