October 19, 2026

कोटा क्षेत्र में घूम-घूमकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और सिलाई मशीन की चोरी कबूली

0
IMG-20250706-WA0717.jpg

कोटा, बिलासपुर। कोटा पुलिस ने चेतना अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में घूम-घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम हीरा सिंह नेताम (पिता मुकुंद सिंह नेताम, उम्र 48 वर्ष) है, जो मूलतः ग्राम पेंड्री थाना तखतपुर का निवासी है एवं वर्तमान में ग्राम नगचुई थाना कोटा में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ थाना कोटा में दो अपराध क्रमांक—562/2025 एवं 689/2025, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।

पहली रिपोर्ट में प्रार्थिया ने बताया कि वह 7 जून को अपनी मां के घर बहतराई गई थी, और 8 जून को उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने 70,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे।

दूसरे मामले में 5 जुलाई को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात चोर 19 जून को कमरे में रखी सिलाई मशीन (कीमत ₹3500) चुरा ले गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया गया।

पूछताछ में हीरा सिंह नेताम ने ग्राम भरारी और कोटा क्षेत्र में चोरी की वारदातों को स्वीकार किया। आरोपी के पास से एक पुरानी सिलाई मशीन और ₹1500 नगद बरामद किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, एवं आरक्षक सोमेश्वर साहू (1206) की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed