October 19, 2026

एयरगन से गोली मारकर बंदर की हत्या, टिकरीपारा में बवाल। हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, वन विभाग ने कहा – दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई

0
IMG-20250705-WA0483.jpg

तखतपुर | वार्ड क्रमांक 3, टिकरीपारा में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक मरा हुआ बंदर घर की सीढ़ियों के पास पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बंदर को एयरगन से गोली मार दी थी।

संगठनों ने जताया आक्रोश, मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बंदर का टोनही डबरी तालाब में विधिपूर्वक अंतिम संस्कार भी किया।

वन विभाग की टीम पहुंची, पोस्टमार्टम में निकली दो गोलियां

घटना की जानकारी मिलते ही कानन पेंडारी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदर को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
जांच में बंदर के पेट से दो एयरगन की गोलियां बरामद की गई हैं, जिससे पुष्टि हो गई कि बंदर की जान गोली लगने से गई है।

वन विभाग ने किया पंचनामा, जुटी जांच में

वन विभाग की टीम ने टिकरीपारा पहुंचकर पंचनामा कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
टीम का कहना है कि “बंदर को गोली मारने वाले आरोपी की पहचान जल्द की जाएगी और उसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों की मांग – हो सख्त सजा

स्थानीय लोगों और संगठनों का कहना है कि वन्यजीवों पर इस प्रकार की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए।

मृत बंदर को तालाब में दफनाते समय मौके पर जुटे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed