October 19, 2026

ऑनलाइन लूडो सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश से बिलासपुर आकर चला रहे थे सट्टा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

0
IMG-20250703-WA0756.jpg

बिलासपुर | सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मध्यप्रदेश के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ‘लूडो किंग’ गेम के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लाखों रुपये का सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, एक लैपटॉप और भारी मात्रा में सट्टा पट्टी लिखा रजिस्टर जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई ताबड़तोड़ रेड

2 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वर्णिम ईरा कॉलोनी सरकंडा स्थित मकान नंबर 152 में कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान आरोपी राहुल छाबड़ा, सुमित चांदवानी, ओम प्रकाश नागवानी और मोहित बर्मन को सट्टा संचालित करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। ये सभी व्हाट्सएप ग्रुप “श्याम लूडो किंग” के जरिये हार-जीत पर दांव लगवाते थे।

जब्त सामग्री

5 मोबाइल फोन

1 लैपटॉप

लाखों रुपये की सट्टा राशि का हिसाब-किताब लिखा रजिस्टर


आरोपीगण का विवरण

1. राहुल छाबड़ा (25), संधी मोहल्ला, शहडोल


2. सुमित चांदवानी (19), सिंध भवन के पास, शहडोल


3. ओम प्रकाश नागवानी (20), सिंधी कैम्प, सागर


4. मोहित बर्मन (25), उमरिया, म.प्र.



सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही, इनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस अधिकारियों की सतर्कता से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजना बनाकर आरोपियों को घेरा और सटीक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed