विधायक दीपेश साहू भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल सनातन परंपरा को सशक्त करता यह भव्य मंदिर – विधायक दीपेश साहू
बेमेतरा । बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रवेली में नवनिर्मित भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू शामिल हुए।
विधायक साहू ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। माता कर्मा नारी शक्ति, सेवा, श्रद्धा और त्याग की प्रतीक रही हैं। ऐसे पवित्र स्थल का निर्माण ग्राम रवेली में हुआ, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस मंदिर से जुड़कर आने वाली पीढ़ियाँ धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ेंगी।”अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और संस्कृति के संरक्षण हेतु कटिबद्ध है। हमारी सरकार ग्रामीण विकास, धार्मिक स्थलों के संरक्षण, गौ सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। आज जरूरत है कि हम सब मिलकर गांव-गांव में ऐसे सांस्कृतिक केंद्रों को विकसित करें, जहां श्रद्धा के साथ-साथ समाजिक समरसता का भी संचार हो।”विधायक साहू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रवेली जैसे गांवों में ऐसे भव्य मंदिरों का निर्माण न केवल धार्मिक चेतना को जाग्रत करता है, बल्कि गांव के सामाजिक ढांचे को भी मजबूत करता है। गौकरण साहू, अनिल साहू (परिक्षेत्र अध्यक्ष), गौकरण साहू, भकलूराम साहू, कविलास साई, पुसऊ राम साहू, दीनदयाल साहू, सरपंच सुन्दर यादव, सोसायटी अध्यक्ष, सालिक राम साहू, छन्नू लाल साहू, चून राम साहू, संतोष साहू, भूषण लात साहू सहित समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
