रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, किसान से 15 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
बेमेतरा/ जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी को 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लगातार पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी। सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाने थे।
किसान ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने पटवारी को 15 हजार रुपए दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम पटवारी ओंकार सुनवानी से पूछताछ कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
त्रिपाठी

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
