October 19, 2026

हिट एंड रन मामलों में मुआवजा सुनिश्चित करने जिला न्यायालय परिसर में आयोजित हुई बैठक

0
IMG-20250628-WA0521.jpg

मुंगेली ।  सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा सालसा के निर्देशानुसार हिट एंड रन मामलों में मुआवजा सुनिश्चित करने जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की श्रीमति कंचन लता आचला , दावाजांच अधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमति निष्ठा पाण्डेय तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू उपस्थित रहे।
       बैठक में हिट एंड रन मामलों में अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए क्लेम मुआवजा प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पीड़ित पक्षकारों के लिए क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन की प्रक्रिया, दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु या गंभीर चोट की दशा में मुआवजा राशि तय करने तथा पुलिस एवं परिवहन विभाग से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर एसडीएम के समक्ष समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed