अघोषित आपातकाल के दौर में गुजर रहा देश-संजय यादव
मुंगेली । आपातकाल पर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुये जिला महामंत्री संजय यादव ने कहा है कि संसद के उच्च सदन में बिना बहस विधेयक पारित कराना, कृषि कानूनों के खिलाफ 8 माह किसानों को आंदोलन करना पड़ा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को अपनी बात रखने के लिए मीडिया के सामने आना पड़ा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता का संदिग्ध होना, मीडिया की आजादी खत्म करना आदि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल के सबसे बड़े उदाहरण हैं।
जिला महामंत्री संजय यादव ने विज्ञप्ति में कहा कि दरअसल समूची भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तानाशाही के सामने डरी व सहमी हुई है। इसलिए, भाजपा जनों को देश की असली हकीकत नहीं दिख रही। लागत से बेहद कम धान की कीमत,
छग में बोवाई समय खाद का संकट आदि ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा के नेता व जनप्रतिनिधि कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा बाते। उन्हें मोदी व शाह के नाराज होने का डर सताते रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी मोदी व शाह की सहमति बिना निर्णय नहीं ले सकती। चुनी गई सरकारों व जनादेश को धन बल के सहारे तथा राज भवनों से हस्तक्षेप करवा कर सरकारों को हड़पना, असहमति के स्वरों को दबाने सीबीआई, ईडी की धौंस विपक्ष के नेताओं को दिखाना अघोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
