October 20, 2026

8.17 करोड़ की लागत से बनेगा नगर पालिका का नया कार्यालय भवन, नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की राशि

0
image_search_1750945558658.jpg



मुंगेली । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आठ करोड़ 17 लाख 31 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed