October 19, 2026

जिला जेल मुंगेली में आयोजित हुआ मनोरोग शिविर, बंदियों को दी गई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह

0
IMG-20250626-WA0867.jpg



मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला जेल मुंगेली में आज मनोरोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बंदियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर में जिला अस्पताल मुंगेली के मनोचिकित्सक एवं जेल चिकित्सक डॉ. संजय ओझावर द्वारा बंदियों की मानसिक स्थिति का आकलन कर उन्हें उचित चिकित्सा सलाह एवं परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि बंदी परिवार से दूर होने के कारण मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनमें अवसाद और नकारात्मक विचार पनपने लगते हैं। ऐसे में उचित काउंसलिंग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से उन्हें मानसिक संतुलन की ओर अग्रसर किया जा सकता है।
       शिविर के दौरान काउंसलिंग के साथ-साथ बंदियों को मानसिक शांति, आत्मबल और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में प्रेरित किया गया। सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती ममता पटेल ने बताया कि जिला जेल में समय-समय पर इस प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे बंदियों को सृजनात्मक सोच की ओर प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर मेंटर्स हेल्थ काउंसलर नीरज शुक्ला, सोशल वर्कर  विश्वनाथ चंचकार, योग प्रशिक्षक टीकाराम साहू सहित जिला जेल के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed