October 19, 2026

आईएमए का नया जिला कार्यकारिणी टीम गठित

0
IMG-20250621-WA08821.jpg

जांजगीर चाम्पा – जिला मुख्यालय से लगे हुये कोसा , कांसा एवं कंचन की नगरी चाम्पा स्थित रंगमहल रिसोर्ट में गत दिवस इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की एक अतिआवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से जांजगीर चाम्पा जिले में आईएमए के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये डॉ. नरेश देवांगन को अध्यक्ष एवं डॉ. हेमेन्द्र जायसवाल को सचिव मनोनीत कर नया टीम का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. नायक , डॉ. राजेश चंद्रा , डॉ. के. आर. सिंह , डॉ. यू सी. शर्मा , डॉ. नरूला , डॉ. प्रसाद , डॉ. आर. के. सिंह , डॉ. राधेश्याम सोनी , डॉ. मयंक दुबे , डॉ. अतुल , डॉ.पालीवाल , डॉ. मनोज राठौर , डॉ. अश्वनी राठौर , डॉ. हरिश पटेल , डॉ. सुनील जायसवाल , डॉ. ए. एक्का , डॉ. गिरर पटेल , डॉ. सौरभ शर्मा एवं अन्य सभी सम्माननीय  डॉक्टर उपस्थित रहे। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आईएमए जांजगीर चाम्पा के जिला सचिव डॉ. हेमेंद्र कुमार जायसवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed