October 19, 2026

एसपी पाण्डेय ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया जनसंवाद  महिला कमाण्डो का किया गठन

0
IMG-20250621-WA1226.jpg

जांजगीर चाम्पा – जिले में चोरी , नकबजनी , लूट की घटनाओं पर लगाम कसने लोगों को जागरुक करने के लिये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस)  के निर्देशन में जिले में सजग नागरिक सख्त प्रहरी के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेवाई में जन चौपाल लगाकर जन संवाद किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो के सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुये समाधान का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लोगो से आग्रह किया कि क्षेत्र में यदि किसी भी प्रकार से दीगर राज्य का व्यक्ति जो दुकान या अन्य जगहों पर काम करता हो , किराये के मकान में रहता हो , किसी संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलती है या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है , क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री हो , तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। चौपाल के आयोजन से लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान नशापान के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में भी लोगों को जागरुक किया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस आपके लिये जागती है। गाड़ी का सायरन इसी का संकेत देती है कि आप भी सोने से पहले घर के दरवाजे लगे हैं कि नहीं , बाहर की लाइट चालू है कि नहीं.. थाने का नंबर है कि नहीं.. आदि चेक कर लें।  घर बंद करके कहीं बाहर जा रहे हो तो पड़ोसी और थाने को सूचित करे। पड़ोसी भी अपने अगल बगल के घर को चेक करते रहें कि हमारे पड़ोसी घर में हैं या कहीं बाहर गये हैं। मोहल्ले मे यदि नया व्यक्ति आया है तो उसके आने की सूचना पुलिस को देवे। फेरी वाले , बर्तन , कपड़ा , कालीन बेचने वालों की सूचना पुलिस को देवें। सीसीटीवी कैमरा लगवायें और हो सके तो चौकीदार भी रखें। किरायेदारों की सूचना पुलिस को देवें। एक आम व्यक्ति को भी पुलिस के पॉवर है , किसी के सामने यदि संघीय अपराध हो रहा हो तो वह इंटरफेयर कर सकता है , उसे पकड़ सकता है। मोहल्ला में समिति बनाना है। क्षेत्र में शराब बंदी करना एवं नशापान से अपने बच्चों एवं परिजनों को दूर रखने एवं शराब बेचने वालों की सूचना गोपनीय रूप से अवश्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed