October 19, 2026

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: तेलघानी नाका से 23 किलो गांजा जब्त, 2 युवक-2 युवतियां गिरफ्तार

0
IMG-20250621-WA0615.jpg

रायपुर | नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका चौक पास मालधक्का रोड से 23 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गांजा की कीमत करीब 2.30 लाख रुपए आंकी गई है, वहीं आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। कुल जप्ती की कीमत 4.48 लाख रुपए बताई गई है।

संयुक्त कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत थाना गंज पुलिस और एटीएस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

सूचना मिली थी कि दो युवक और दो युवतियां गांजे से भरे बैग लेकर मालधक्का रोड पर बिक्री के इरादे से खड़े हैं।

टीम ने मौके पर जाकर चारों को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी में हरे पॉलिथीन में 23 पैकेट गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
1️⃣ श्याम तांडी पिता मतीराम तांडी (उम्र 35), निवासी स्टेशन चौक, कुम्हारी, उड़िया बस्ती, जिला दुर्ग
2️⃣ शिवा बघेल पिता नकुल बघेल (उम्र 35), निवासी कोटा स्टेडियम के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर
3️⃣ निशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा (उम्र 26), निवासी भिलाई-3, मस्जिद के पीछे, जिला दुर्ग
4️⃣ ईशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा (उम्र 21), निवासी वही

बरामद सामान —
🔹 23 किलो 110 ग्राम गांजा (कीमत ₹2,30,000)
🔹 5 मोबाइल फोन
🔹 1 स्कूटी एक्सेस (कुल मूल्य ₹4,48,000)

पंजीबद्ध अपराध —
गंज थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 160/25 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी —
एटीएस टीम और थाना गंज से उप निरीक्षक अनिल साहू, प्रधान आरक्षक राजेश निषाद, महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा बघेल, आरक्षक जितेश माझी, अशोक राठौर, शुभम शर्मा व महिला आरक्षक उत्तर वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed