October 19, 2026

टेक्सास में स्पेस-एक्स को झटका: स्टारशिप टेस्ट के दौरान धमाका, रॉकेट बना आग का गोला

0
991319062025152943spacex.webp

टेक्सास । एलन मस्क की अंतरिक्ष अनुसंधान कंपनी स्पेस-एक्स को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान बड़ा झटका लगा है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे, टेक्सास स्थित परीक्षण स्थल पर स्टारशिप रॉकेट इंजन टेस्ट के दौरान अचानक धमाके के साथ आग का गोला बन गया। हादसा लाइवफीड में भी रिकॉर्ड हो गया।

कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन यह हादसा मिशन की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती पर सवाल जरूर खड़ा करता है।

इंजन स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान हुई, जिसमें रॉकेट को लॉन्च किए बिना ही उसके इंजन को कुछ सेकंड तक ज़मीन पर ही चलाकर परखा जाता है। टेस्ट से करीब 30 मिनट पहले सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई, जिसके बाद अचानक विस्फोट हो गया।

लगातार चौथी बार धमाका

यह पहली बार नहीं है जब स्टारशिप परीक्षण में कोई हादसा हुआ हो। इससे पहले भी सातवें, आठवें और नौवें परीक्षणों में विस्फोट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। यह चौथा मौका है जब मस्क की महत्वाकांक्षी योजना को टेस्टिंग के दौरान धक्का लगा है।

लॉन्च लागत घटाने पर मस्क का फोकस

एलन मस्क लगातार लॉन्चिंग प्रक्रिया को सस्ता और ज्यादा बार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। लेकिन बार-बार हो रहे ये हादसे उनकी योजनाओं को धुंधला कर सकते हैं।

कारणों की जांच शुरू

स्पेस-एक्स की इंजीनियरिंग टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा उपायों को भी सख्त किया जा रहा है।

•कंपनी का कहना है कि भविष्य के परीक्षणों को और भी सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी तकनीकी सुधार किए जाएंगे।

स्पेस-एक्स का स्टारशिप रॉकेट मस्क के मार्स मिशन का प्रमुख हिस्सा है और ऐसे में यह हादसे उनकी लंबी योजना पर असर डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed